Posts

Showing posts with the label SSB

1 अगस्त से 12 अगस्त तक कि सभी करेंट अफेयर्स 2017... All Current Affairs of 1st to 12th August 2017

1.प्रसून जोशी सीबीएफसी(CBFC) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए: सरकार ने 11 अगस्त 2017 को पहलाज निहलानी के स्थान पर गीतकार एवं कवि प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जोशी को तत्काल प्रभाव से तीन साल या अगले आदेश तक के लिए बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 के नियम 3 के साथ सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (1952 की 37) की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रसून जोशी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। जोशी 45 को कला, साहित्य और विज्ञापन के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर 2015 में पद्म श्री प्रदान किया गया था। उन्होंने स्वच्छ भारत के लिए भी गान लिखा। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 2.केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड: केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गतएक संस्था है यह संस्थाचलचित्र अधिनियम 1952 के तहत जारी किये गए प्रावधान...

Article 370 और 35A के पीछे का सत्य *******जम्मू और कश्मीर के बारे में

            अनुच्छेद 370 इन दिनों में सबसे विवादास्पद मुद्दा:        Article 370 धारा 370   भारतीय संविधान  का एक विशेष अनुच्छेद (धारा) है जिसके द्वारा  जम्मू एवं कश्मीर  राज्य को सम्पूर्ण भारत में अन्य राज्यों के मुकाबले विशेष अधिकार अथवा (विशेष दर्ज़ा) प्राप्त है।  देश  को आज़ादी मिलने के बाद से लेकर अब तक यह धारा भारतीय  राजनीति  में बहुत विवादित रही है।  भारतीय जनता पार्टी  एवं कई राष्ट्रवादी दल इसे जम्मू एवं कश्मीर में व्याप्त अलगाववाद के लिये जिम्मेदार मानते हैं तथा इसे समाप्त करने की माँग करते रहे हैं। भारतीय संविधान में  अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष उपबन्ध  सम्बन्धी भाग21 का अनुच्छेद370  जवाहरलाल नेहरू  के विशेष हस्तक्षेप से तैयार किया गया था। स्वतन्त्र भारत के लिये कश्मीर का मुद्दा आज तक समस्या बना हुआ है। विशेष अधिकार धारा 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्मू-कश्मीर के बारे में रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अ...