Posts

Showing posts with the label पलावन आइलैंड

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स 10 to 20 अगस्त* (National current news of 10 to 20 August 207)

1. ग्लेशियर-3000 क्या है? ग्लेशियर-3000 स्विट्जरलैंड की सबसे टफ मैराथन है। यह दो हिस्सों में होती है। 26 किमी और 42 किमी। करीब 1050 मीटर की ऊंचाई से शुरू होने वाली यह मैराथन एल्प्स के ग्लेशियर पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर खत्म होती है। 26 किमी के रास्ते में डामर, जंगल और बर्फ मिलती है। इस रेस में हिस्सा लेने वाले लोगों को 6500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर देने पड़ते हैं। यह रेस सस्पेंशन ब्रिज पर खत्म होती है। यह दुनिया का एक मात्र सस्पेंशन ब्रिज है जो दो चोटियों को जोड़ता है। यह 107 मीटर लंबा और 80 सेमी चौड़ा है। 2. हाल ही में स्माल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? स्माल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट मोहम्मद मुस्तफा को नियुक्त किया गया है| मुस्तफा 1995 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में मुस्तफा वित्तीय सेवाओं के विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है| 3. हाल ही में पाकिस्तान पुरुष फुटबॉल टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? पाकिस्त...