Posts

Showing posts from September, 2017

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम United Nations Environment Programme) – UNEP

स्थापना , मुख्यालय एवं उद्देश्य इस कार्यक्रम की स्थापना 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के उप-परिणाम के रूप में हुई थी। इस संगठन का उद्देश्य मानव पर्यावरण को प्रभावित करने वाले सभी मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना तथा पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी का संग्रहण, मूल्यांकन एवं पारस्परिक आदान-प्रदान करना है। इसका मुख्यालय नैरोबी ( केन्या) में है। यूनेप के कार्य (UNEP Functions): यूनेप पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओं के तकनीकी एवं सामान्य निदान हेतु एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है। इसके कार्यक्रमों के अंतर्गत 1975 में स्थापित भूमंडलीय पर्यावरणीय निगरानी प्रणाली (जीईएमएस) GEMS शामिल है, जिसके द्वारा केंद्रों के एक तंत्र से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विश्व के जलवायु परिवर्तनों, विश्व की पारिस्थितिक स्थिति, जल प्रदूषण तथा उष्णकटिबंधीय वनों से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। 1985 में स्थापित भूमंडलीय संसाधन सूचना डाटाबेस (जीआरआईडी) GRID द्वारा उपलब्ध आंकड़ों की उपयोगी सूचनाओं में बदला जाता है। इन्फोटेरा पर्यावरणीय सूचनाओं एवं

एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN)

Association of South East Indian Nations दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन Motto: "One Vision, One Identity, One Community" द स दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्तामें है। आसियान की स्थापना 8 अगस्‍त्‍ा 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे। 10 सदस्य: ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम आसियान राष्‍ट्रों का सकल क्षेत्रफल 4.46 मिलियन वर्ग किमी है इसके सदस्‍य राष्‍ट्रों की सम्मिलित आबादी 600 मिलियन है जो विश्‍व जनसंख्‍या का लगभग 8.8% हैै आसियान का प्रथम संम्‍मेलन 1976 में बाली (इंंण्‍डोनेशियाा) में हुआ है 1994 में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम) (एआरएफ) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना थ