1 अगस्त से 12 अगस्त तक कि सभी करेंट अफेयर्स 2017... All Current Affairs of 1st to 12th August 2017

1.प्रसून जोशी सीबीएफसी(CBFC) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए:
सरकार ने 11 अगस्त 2017 को पहलाज निहलानी के स्थान पर गीतकार एवं कवि प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जोशी को तत्काल प्रभाव से तीन साल या अगले आदेश तक के लिए बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार ने सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 के नियम 3 के साथ सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (1952 की 37) की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रसून जोशी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।
जोशी 45 को कला, साहित्य और विज्ञापन के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर 2015 में पद्म श्री प्रदान किया गया था। उन्होंने स्वच्छ भारत के लिए भी गान लिखा। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
2.केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड:
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गतएक संस्था है यह संस्थाचलचित्र अधिनियम 1952 के तहत जारी किये गए प्रावधानों के अनुसरण करते हुए फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन का नियंत्रण करता है।
3..वेंकैया नायडू ने भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली:
वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वेंकैया नायडू ने दो बार के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का स्थान लिया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अब राज्यसभा के सभापति भी बन गए हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 69 में उपराष्ट्रपति द्वारा शपथ लिए जाने के दिशानिर्देश दिए गए हैं।
4.कृषि मंत्रालय "संकल्प से सिद्धि: न्यू इंडिया मंथन (2017-2022)" मनाएगी:
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने 11 अगस्त 2017 को बताया कि देश के सभी जिलों में 19 अगस्त से 30 अगस्त 2017 के बीच न्यू इंडिया मंथन का कार्यक्रम होगा।
इन कार्यक्रमों में कृषि एवं सम्बद्ध क्षत्रों के भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र तथा बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति सुनिश्च करें। राधा मोहन सिंह ने बताया कि ये कार्यक्रम ढाई घंटे तक चलेगा जिसमें माननीय प्रधान मंत्री जी का सबसे पहले वीडियो संदेश दिखाया जाएगा। उसके बाद भारत सरकार द्वारा कृषि विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों पर एक फिल्म दिखाई जाएगी।
स्रोत अमर उजाला
5.उहुरू केन्याता दूसरी बार केन्या के राष्ट्रपति बने:
केन्या के निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याता ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। केन्या चुनाव आयोग के प्रमुख वेफला चैबुकाटी ने बताया कि केन्याता को कुल 54.27 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि विपक्षी पार्टी के नेता रैला ओडिंगा केवल 44.17 प्रतिशत वोट हासिल कर पाये।
उल्लेखनीय है कि केन्या में राष्ट्रपति चुनाव के बाद विपक्ष की ओर से धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं और इस दौरान हिंसक प्रदर्शनों में अबतक 5 लोग मारे गए हैं।
स्रोत-सीएनएनयूरोपीय यूनियन ने अंडों से जुड़े स्कैंडल के मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई:
यूरोपीय यूनियन ने कीटनाशक अंडों से जुड़े स्कैंडल के मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये मुद्दा पहली बार इसलिए उठा है क्योंकि ये संकट पूरे एशिया में फैला है। यूरोपीय यूनियन का कहना है कि हांग कांग, स्विजरलैंड और 15 यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को फिप्रोनिल कैमिकल से दूषित अंडे मिले जोकि स्वास्थ के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।
फिप्रोनिल कैमिकल का प्रयोग मुख्य रूप से जानवरों को पिस्सू और जूं से छुटकारा दिलाने के लिए किया जाता है। लेकिन यूरोपीय संघ के द्वारा इसका फूड बिजनेस में उपयोग करने पर प्रतिबंध है। आयोग ने कहा चूंकि मामला विश्व स्तर पर बढ़ गया है, इसलिए प्रभावित यूरोपीय संघ के देशों के मंत्रियों और फूड सेफ्टी प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है। इसलिए 26 सितंबर की तारीख तय की गई है।
उहुरू केन्याता दूसरी बार केन्या के राष्ट्रपति बने:
केन्या के निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याता ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। केन्या चुनाव आयोग के प्रमुख वेफला चैबुकाटी ने बताया कि केन्याता को कुल 54.27 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि विपक्षी पार्टी के नेता रैला ओडिंगा केवल 44.17 प्रतिशत वोट हासिल कर पाये।
उल्लेखनीय है कि केन्या में राष्ट्रपति चुनाव के बाद विपक्ष की ओर से धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं और इस दौरान हिंसक प्रदर्शनों में अबतक 5 लोग मारे गए हैं।

6.लोकसभा ने स्टेट बैंक (निरसन और संशोधन) विधेयक, 2017 पास किया:
10 अगस्त 2017 को लोकसभा ने स्टेट बैंक (निरसन और संशोधन) विधेयक, 2017 पास कर दिया है। इसमें एसबीआई में पांच सहयोगी बैंकों के विलय के बाद एसबीआई (सब्सिडियरी बैंक्स) एक्ट, 1959 और स्टेट बैंक ऑफ़ हैदराबाद एक्ट, 1956 को खत्म करने और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम, 1955 में संशोधन करने का प्रावधान है।
इस विलय के साथ एसबीआई विश्व स्तर पर शीर्ष 50 बैंकों की सूची में आ गया है और अब 45वें स्थान पर है।
पृष्ठभूमि:
पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का एसबीआई में एक अप्रैल को विलय हो चुका है। एसबीआई में जिन सहयोगी बैंकों का विलय हुआ है उनमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद, स्टेट बैंक आफ मैसूर, स्टेट बैंक आफ पटियाला और स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर शामिल हैं।
इस विलय के साथ देशभर में एसबीआई का 24 हजार शाखाओं और 59,000 एटीएम का नेटवर्क हो गया है। वहीं ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37 करोड़ हो गई है।
7.भारत और अमेरिका नवंबर 2017 में हैदराबाद में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (Global entrepreneurship summit) की संयुक्त मेजबानी करेंगे:
भारत और अमेरिका इस वर्ष 28 नवंबर से शुरू होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) की संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप करेंगी।
ज्ञात रहे कि वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) का आठवां संस्करण भारत में आयोजित होने वाला है। भारत पहली बार इसकी मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले अमेरिका, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, मोरक्को और केन्या में इसका आयोजन हो चुका है।
प्रधान मंत्री मोदी ने जून में वाशिंगटन में ट्रम्प के साथ हुई बैठक के दौरान, इवांका ट्रम्प को जीईएस के लिए आमंत्रित किया था। यह कार्यक्रम विदेश मामलों के मंत्रालय के साथ समन्वय में नीति आयुक्त द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
8.उत्तर प्रदेश में 1000 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना केन्द्र(Bhartiya Jan Drug Project Center) खोले जाएंगे:
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नौवहन और रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री, मनसुख लाल मांडवीय ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच राज्य में 1000 प्रधान मंत्री भारतीय जन-औषधि केन्द्र खोलने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत भारत के फार्मा ब्यूरो पीएसयू (बीपीपीआई) ने भारत सरकार की तरफ से तथा उत्तर प्रदेश सरकार के व्यापक स्वास्थ्य और एकीकृत सेवा राज्य एजेंसी (एसएसीएचआईएस) ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
पृष्ठभूमि:
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना (पीएमबीजेपी) के अंतर्गत देशभर में खोले गये जन औषधि केंद्रों पर 600 से अधिक दवाएं और 150 से अधिक शल्य चिकित्सा और अन्य चिकित्सा वस्तुओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध दवाइयों की संख्या जल्द ही बढ़ाकर 1000 कर दी जाएगी।इस योजना के अंतर्गत केंद्र खोलने वाले लोगों को भारत सरकार 2,50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दे रही है।
‪प्रधानमंत्री जन औषधि योजना भारत के प्रधानमंत्री ‪नरेन्द्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2015 को घोषित एक योजना है। इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणमवत्ता वाली जैनरिक (Generic) दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से कम किए जा रहें है। सरकार द्वारा 'जन औषधि स्टोर' बनाए गए है, जहां जेनरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है
9.लोकसभा में मजदूरी संहिता विधेयक(Wages Code Bill) 2017 पेश:
सरकार ने 10 अगस्त 2017 को लोकसभा में मजदूरी संहिता विधेयक 2017 पेश किया जिसमें केंद्र को "सार्वभौम न्यूनतम मजदूरी" तय करने का अधिकार दिया गया है और इससे असंगठित क्षेत्र के 40 करोड़ श्रमिकों को लाभ होने की उम्मीद है। लोकसभा में श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने मजदूरी संहिता विधेयक 2017 पेश किया।
इसके माध्यम से चार कानूनों - मजदूरी संदाय अधिनियम 1936, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, बोनस संदाय अधिनियम 1965 और समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 को मिलाकर उसे सरल और सुव्यवस्थित बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
इस बिल का खास प्रावधान यह है कि किसी मजदूर को तनख्वाह कम दी गई तो उसके नियोक्ता पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगेगा। पांच साल के दौरान ऐसा पुनः करने पर 1 लाख जुर्माना या 3 माह की कैद या दोनों सजाएं एक साथ देने का प्रावधान भी है।
10.सरकार ने वर्ष 2022 तक 60 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता(Wind Power Capacity ) स्थापित करने का लक्ष्य रखा:
केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक देश में 60 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि देश में वर्तमान स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 32.5 गीगावॉट से अधिक है।
मंत्री ने कहा कि वर्ष 2016-17 तक संबंधित राज्य विद्युत नियामकों द्वारा निर्धारित शुल्क में फ़ीड के माध्यम से पवन ऊर्जा की खरीद की जा रही थी। उन्होंने कहा कि 2022 तक 60 गीगावॉट की पवन क्षमता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 5500 मेगावॉट की वार्षिक पवन ऊर्जा क्षमता में वृद्धि की आवश्यकता है।

11. हाल ही में पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अभय कृष्णा दक्षिण कमान के प्रमुख के पद पर कार्यरत है| इन्हें सिक्किम सेक्टर में कार्य करने का व्यापक अनुभव है| पूर्वी कमान भारत-चीन सीमा की पहरेदारी करती है|

12. हाल ही में चीन ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा कहां पर बनाया है?

चीन ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा अफ्रीका के छोटे से देश जिबूती में बनाया है| इससे पहले अमेरिका, जापान और फ़्रांस भी जिबूती में अपना सैनिक अड्डा बना चुके है| यह व्यस्त शिंपिंग मार्ग पर पड़ने वाला देश है, तथा अपने बाकी पडोसी देशों के मुकाबले यहां के राजनितिक हालत स्थिर है| इसलिए जिबूती की लोकेशन मिलिट्री बेस बनाने के उपयुक्त समझी जाती है|

13. “पीईएसओ” क्या है?

“पीईएसओ” पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन है| यह भारत में विस्फोटकों, पेट्रोलियम, कॉम्प्रेसड गैसों और अन्य खतरनाक पदार्थों के संचालन, भंडारण, परिवहन को नियंत्रित करता है| यह औधोगिक निति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है| इसका मुख्यालय नागपुर (महारष्ट्र) में स्थित है|

14. अरविंद पनगढिया कौन है?

अरविंद पनगढिया नीति आयोग के उपाध्यक्ष है| योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनने के बाद पनगढिया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष है| पनगढिया भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री है| इन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| पनगढिया विश्व बैंक, अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (एंकटाड) में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है| हाल ही में पनगढिया ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है|

15. मैरियन डायमंड कौन थी?

मैरियन डायमंड एक न्यूरोसाइंटिस्ट थी| इन्होनें अल्बर्ट आइन्स्टीन के मस्तिष्क का अध्ययन किया था तथा सबसे पहले यह सिद्ध किया था कि मस्तिष्क की शारीरिक रचना अनुभव के साथ बदल सकती है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

16. हाल ही में “यूरोपाब्रेक्की” पुल कहाँ पर बनाया गया है?

“यूरोपाब्रेक्की” पुल स्विट्ज़रलैंड में बनाया गया है| यह पुल 1,620 फिट लंबा है और 278 फिट की ऊंचाई पर बना है| इस पुल की केबल्स का वजन आठ टन है| इस पुल में ऐसी प्रणाली है, जिससे इसे ज्यादा स्विंग करने से बचाया जा सकता है| यह विश्व का सबसे लंबा झूलता पैदल यात्री पुल है|

17. हाल ही में मेडल ऑफ़ ऑनर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

मेडल ऑफ़ ऑनर पुरस्कार से जेम्स मैकक्लॉघन को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार वियतनाम युद्ध के दौरान कामरेंड़ो को बचाने के लिए दिया गया है| यह अमेरिका का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है| जेम्स मिशिगन के सैनिक चिकित्सक है|

18. हाल ही में लागोस ओपन का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता है?

लागोस ओपन का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी सी राहुल ने जीता है| राहुल ने लागोस ओपन के फाइनल मुकाबलें में करन राजन राजराजन को हराकर यह ख़िताब जीता है| राहुल गत वर्ष मैरिशियस ओपन का ख़िताब भी जीत चुके है| इन्होनें हाल ही में रूस ओपन ग्रां प्री में कांस्य पदक भी जीता है|

19. पैश्चेंडल युद्ध किन देशों में मध्य हुआ था?

पैश्चेंडल युद्ध 1 अगस्त 1917 को जर्मन सेना और मित्र सेना के मध्य हुआ था| यह युद्ध तीन महीने चला जिसमे 24 हजार सैनिक मारे गये थे| हाल ही में पैश्चेंडल युद्ध को 100 वर्ष पूरे होने पर युद्ध में मारे गये सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई है|

20. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना कब की गई थी?

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना 1 अगस्त 1927 को की गई थी| माओ त्सेतुंग ने नेतृत्व में सत्तारूढ़ सीपीसी ने उनके राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन को आगे बढाया था| अमेरिका सेना के बाद चीनी सेना का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट (152 अरब अमेरिकी डॉलर) है| हाल ही में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया है|

Comments