महत्त्वपूर्ण खेल प्रश्नोत्तर (Important Sports related questions)


1. भारत का प्राचीनतम फ़ुटबॉल टूर्नामेंट कौन-सा है? →डूरण्ड कप
2. 'ग्रीन पार्क स्टेडियम' कहाँ अवस्थित है? →कानपुर
3. अर्जुन पुरस्कार किसलिए प्रदान किया जाता है।→खेलों में गौरव बढ़ाने के महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए
4. किस वर्ष भारत ने ओलम्पिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीता? →1928 ई.
5. 'चाइनामैन' शब्द किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट
6. मैराथन दौड़ में कितने किमी. की दूरी तय करनी होती है? →42.195 किमी.
7. 'एजरा कप' किस खेल से संबंधित है? →पोलो
8. 'बॉम्बे बॉम्बर' किस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का उपनाम है? →सचिन तेंदुलकर
9. 'ईडन गार्डन' कहाँ अवस्थित है? →कोलकाता
10. ओलम्पिक ध्वज पर अंकित पाँच छल्ले किसके प्रतीक हैं? →पाँच महाद्वीपों के
11. एशियाई खेलों का उद्देश्य क्या है? →हमेशा आगे की ओर
12. 'आइडल्स' नामक प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक कौन हैं? →सुनील गावस्कर
13. वह पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था, जिसने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक की? →हरभजन सिंह
14. ओलम्पिक शब्द 'ओलम्पस' से आया है, जो एक नाम है-→पर्वत का
15. सानिया मिर्ज़ा का संबंध किस खेल से है? →लॉन टेनिस
16. एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन हैं? →डिकी डोल्मा
17. एशियाई खेल पहली बार कहाँ आयोजित हुए? →नई दिल्ली
18. इंग्लैण्ड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला को क्या कहते हैं? →एशेज
19. कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है? →आइस हॉकी
20. क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमानित लम्बाई कितनी होती है? →38 इंच
21. 'सुदीरमन कप' किस खेल से संबंधित है? →बैडमिंटन
22. साल्ट लेक स्टेडियम कहाँ स्थित है? →कोलकाता
23. कुत्तों की दौड़ के लिए प्रसिद्ध 'व्हाइट सिटी स्टेडियम' कहाँ स्थित है? →इंग्लैंड
24. विश्व में 'क्रिकेट का मक्का' के नाम से जाना जाता है? →लॉर्ड्स
25. किस महाद्वीप में अब तक एक भी बार ओलम्पिक खेल का आयोजन नहीं हुआ है? →अफ़्रीका
26. किस खिलाड़ी को 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता है→मेजर ध्यानचंद को
27. किसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच की सामान्य समयावधि कितनी होती है? →90 मिनट
28. किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं? →कार्फबॉल
29. 'माई लाइफ एण्ड ब्युटीफुल गेम' पुस्तक किस प्रसिद्ध खिलाड़ी ने लिखी है? →ए.डी. नासिमेंटो (पेले)
30. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संस्था का मुख्यालय कहाँ है? →लॉसाने
31. विलियम्स बहनों का सम्बन्ध किस खेल से है? →टेनिस
32. अमेरिका का राष्ट्रीय मनोरंजन किस खेल को कहा जाता है? →बेसबॉल
33. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण 'सुपरमैक्स क्रिकेट' की शुरुआत कहाँ से हुई है? →ऑस्ट्रेलिया
34. मुक्केबाज़ी की स्पर्द्धा में कितने-कितने मिनट के तीन चक्र (राउण्ड) होते हैं? →3-3 मिनट
35. किस सिक्ख खिलाड़ी को 'उड़न सिक्ख' के नाम से जाना जाता है? →मिल्खा सिंह
36. प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी 'एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो' (ब्लैक पर्ल) का सम्बंध किस देश से है?→ब्राजील
37. प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी टाइगर अनातोली कार्पोव का सम्बंध किस देश से सम्बन्धित है? →रूस
38. 'थ्री आर' अर्थात रोनाल्डो, रिवाल्डो तथा रोनाल्डिन्हो का सम्बंध किस देश की फ़ुटबॉल टीम से है?→ब्राज़ील
39. इंग्लैंड स्थित 'व्हाइट सिटी स्टेडियम' किस खेल के लिए प्रसिद्ध है? →कुत्तों की दौड़
40. 'डेविस कप' किस खेल से सम्बन्धित है? →लॉन टेनिस
41. ओलम्पिक ध्वज पर चित्रित हरा वलय किस महाद्वीप को प्रदर्शित करता है? →यूरोप
42. 'बिशप' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? →शतरंज
43. एशियाई खेलों का प्रथम आयोजक देश होने का श्रेय किसे प्राप्त है? →भारत
44. 'ब्रेडमैन बेस्ट' पुस्तक के लेखक कौन हैं? →रोलेण्ड पैरी
45. 'लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय' कहाँ अवस्थित है?→ ग्वालियर
46. स्थाई रूप से किस वर्ष हॉकी को ओलम्पिक में शामिल कर लिया गया? →1928 ई.
47. आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच किस वर्ष से प्रारम्भ हुए? →1877 ई.
48. 99 रनों पर आउट होने वाला प्रथम क्रिकेट खिलाड़ी कौन था? → क्लेम हिल, (ऑस्ट्रेलिया)
49. भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बनने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? →सी. के. नायडू
50. किस खेल को दक्षिण भारत में 'चेडु-गुडु' के नाम से पुकारा जाता है? →कबड्डी
51. बास्केटबॉल को ओलम्पिक में किस वर्ष शामिल किया गया? → 1936 ई.
52. टेबल टेनिस की शुरुआत किस देश से हुई थी? →इंग्लैण्ड
53. स्नूकर कितनी गेंदों से खेला जाता है? →22
54. किस खेल का उद्भव स्कॉटलैंड से हुआ? → गोल्फ़
55. भारत में 'रॉयल कलकत्ता गॉल्फ़ क्लब' की स्थापना किस वर्ष हुई? →1829 ई.
56. किस खेल का प्रारम्भ ईरान से हुआ? →हॉकी
57. भारतीय क्रिकेट की महिला खिलाड़ी मिताली राज का सम्बन्ध किस शहर से है? →हैदराबाद
58. 'भारतीय कबड्डी महासंघ' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? →1950 ई
59. खिलाड़ियों को उत्तम प्रशिक्षण देने के लिए व्यक्तियों को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है? → द्रोणाचार्य पुरस्कार
60. ओलम्पिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में कोई पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन हैं? → कर्णम मल्लेश्वरी
61. सायना नेहवाल जिस खेल से जुड़ी हैं, वह है-→बैडमिंटन
62. टेस्ट क्रिकेट में 6 गेदों का ओवर कब से प्रारम्भ हुआ? →1900 ई.
63. सर्वप्रथम किस वर्ष एवरेस्ट शिखर को फ़तेह करने में सफलता मिली? →1953 ई.
64. ज्योति रंधावा किस खेल से सम्बन्धित हैं? →गोल्फ़
65. किस कप अथवा ट्रॉफ़ी का सम्बन्ध लॉन टेनिस से है? →डेविस कप
66. भारत में फ़ॉर्मूला वन चैम्पियनशिप का पहली बार आयोजन कब किया गया? →अक्टूबर, 2011
67. पूर्ण आकार के गोल्फ़ के मैदान में कितनी संख्या में होल्स होते हैं? →18
68. निम्नलिखित में से किसको क्रिकेट में 'चाइनामैन' कहते हैं? →बायें हाथ के धीमे गेंदबाज द्वारा फेंकी गई ऑफ़ ब्रेक गेंद।
69. विश्व कप फ़ुटबॉल का प्रथम विजेता देश कौन-सा है? →उरूग्वे
70. भारत ने इंग्लैंड की भूमि पर पहली टेस्ट विजय कब प्राप्त की थी? →1971 ई.
71. आइस हॉकी का खेल परिसर क्या कहलाता है? →रिंक
72. प्रथम एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता कब आयोजित की गई थी? →1980 ई.

Comments

Post a Comment