भारतीय संविधान महत्वपूर्ण जानकारी ( Important Information about Indian Constitution)

Q.1)  इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] का  इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य कौन था ?

👉🏻केरल  (विधानसभा उपचुनाव, अप्रैल 1982 ई. में)

Q.2)  इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] से पूरा चुनाव कराने वाला पहला राज्य कौन था ?

👉🏻गोवा [Goa]

Q.3)  तारांकित प्रश्न [Starred Question] क्या है ?

👉🏻जिन सवालों को जवाब सदस्य तुरंत सदन में चाहता है उसे तारांकित प्रश्न [Starred Question] कहा जाता है।

Q.4)  अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question] क्या है ?

👉🏻जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित में चाहता है, तो उन्हें अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question]  कहा जाता है

Q5)स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] होता है?

👉🏻स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] किसी लोक महत्व [Public Interest] के मामले पर पेश किया जाता है जब ये स्वीकार [Accept] कर लिया जाता है तब लोक महत्व [Public Interest] के कार्य के लिये सदन का नियमित कार्य [Regular Work] रोक दिया जाता है। इस प्रस्ताव को पेश करने के लिए [Proposal to Introduce] न्यूनतम 50 सदस्यों की स्वीकृति [Acceptance] जरूरी है।

Q.6)  धन विधेयक [Money Bill] है क्या ?

Ans.संसद में राजस्व [Revenue] एकत्र करने या अन्य प्रकार के धन संबंधित विधेयक को धन विधेयक  [Money Bill] कहा जाता है। धन विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जाता है। धन विधेयक  [Money Bill] को पुनः विचार के लिये राष्ट्रपति लौटा नहीं सकता है।

Q.7) विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] क्या ?

👉🏻विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] में भारत की संचित निधि  [Consolidated Funds] पर भारित व्यय की पूर्ति के लिये धन तथा सरकार के खर्च के लिये अनुदान की मांग शामिल होती है। भारत में संचित निधि [Consolidated Funds] में से कोई भी धन विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] के अधीन ही निकाला जा सकता है।

Q.8)  प्रश्नकाल [Question Hour] होता है ?

👉🏻जब संसद [Parliament] की कार्यवाही शुरू होती है उसके शुरू के पहला घण्टा सामान्यतः प्रश्नकाल [Question Hour] कहलाता है।*

Q.9)  शून्यकाल [Zero Hour] होता है ?

👉🏻संसद [Parliament] के दोनों सदनों में प्रश्नकाल [Question Hour] के ठीक बाद के समय को शून्यकाल [Zero Hour] कहा  जाता है। शून्यकाल [Zero Hour] का लोकसभा या राज्यसभा की प्रक्रिया तथा संचालन नियम में कोई उल्लेख नहीं है।

Q.10)  सदन का स्थगन [Adjournment of the House] होता है ?

👉🏻स्थगन द्वारा सदन के कामकाज को विनिर्दिष्ट समय [Specified Time] के लिये स्थगित कर दिया जाता है।

Q.11)  अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question]  है ?

👉🏻सदन में किसी सदन [Parliament] द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से किसी विषय पर दिये गये जवाब का स्पष्टीकरण [Explanation] के लिये अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question] पूछने की अनुमति प्रदान करता  है ।

Q.12)  विघटन [Dissolution] होता है ?

👉🏻केवल लोकसभा का ही विघटन हो सकता है। इससे लोकसभा भंग [Dissolve Parliament] हो जाती है।

Q.13)   उच्च न्यायालयों [High Court] के न्यायाधीशों [Judge] को किसके समक्ष शपथ लेना पड़ता है ?

👉🏻राज्यपाल [Governor]

Q.14)  उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश [High Court Chief Justice]  की नियुकित [Appointment] कौन करता है ?

👉🏻सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] तथा उस राज्य के राज्यपाल [State Governor] से परामर्श लेकर भारत का राष्ट्रपति [President] इसकी नियुक्ति करता है

Q.15)  हाईकोर्ट [High Court] के उच्च न्यायाधीशों की नियुक्ति [Appointment] कौन करता है ?

👉🏻संबंधित राज्य [Related States] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] की सलाह लेकर इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति  करता है

Q.16) सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court ] के न्यायधीशों के रिटायरमेंटा [Retirement] की अधिकतम आयु सीमा कितनी होती है ?

👉🏻65 वर्ष

Q.17)  कदाचार [Misconduct] और असक्षमता [disability] के आधार पर हाईकोर्ट [High Court] के किसी जज को हटाने की प्रक्रिया क्या है ?

👉🏻महाभियोग प्रक्रिया [Impeachment process] (इस प्रक्रिया अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के जज को भी हटाया जाता है

Q.18)  अविश्वास प्रस्ताव [No confidence Motion] क्या है?

👉🏻यह प्रस्ताव लोकसभा [LokSabha] या विधानसभा [VidhanSabha] में विपक्षी दलों [Opposition] द्वारा लाया जाता है। दरअसल ये प्रस्ताव सत्तारूढ़ पार्टी [Ruling Party] या गठबंधन [Alliance] के बहुमत की परीक्षा होती है। अगर ये प्रस्ताव [Motion] पारित हो जाता है, तो मंत्रिपरिषद् [Council of Ministers] को इस्तीफा देना पड़ता है अर्थात् उसकी सरकार गिर [Government collapses] जाती है

Q.19)  पदेन [Ex-Officio] है, क्या ?

👉🏻पद धारण करने के कारण

Q.20)  निषेधाधिकार [Veto Power] अर्थ क्या है ?

👉🏻 मुख्य कार्यपालिका [Chief Executive] द्वारा सोच- विचार के बाद किसी विधायी अधिनियम [Legislative Act] पर अपनी अस्वीकृति। ऐसा करने से अधिनियम कानून [Law Act] का रूप नहीं ले पाता हैँ

Comments